मप्र : बेटी के शव को नदी में फेंका, गिरफ्तार

जबलपुर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक बेटी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना को छुपाने के मकसद से उसके पिता ने शव को नर्मदा नदी में फेंक दिया। आरोपी पिता अज्जू सिंह लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चरगवां थाने के प्रभारी राजेंद्र बागी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्राम बिजौरी निवासी अज्जू सिह लोधी ने गुरुवार की दोपहर को 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिसकíमयों ने जब ग्रामवासियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अज्जू की पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। बुधवार की सुबह शराब के नशे में धुत होकर अज्जू ने अपनी पत्नी व बड़ी बेटी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। जब वह घर लौटी तो देखा कि बच्ची फांसी के फंदे पर झूल रही है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने बच्ची के शव को फांसी के फंदे पर झूलता देखा था।

थाने प्रभारी बागी के अनुसार, जब अज्जू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। बच्ची ने मारपीट के कारण साड़ी से फंदा तैयार कर फांसी लगा ली। उसने डर के मारे बच्ची के शव को ले जाकर भाव कछार पुल से नर्मदा नदी में फेंक दिया। पुलिस नदी में बच्ची के शव की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493