ट्रैक एशिया कप के अंतिम दिन भारत ने जीते 8 पदक

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्रैक एशिया साइकिलिंग टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को भारत ने आठ पदक अपने नाम किए और कुल 16 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।

भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।

हांगकांग ने 11 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 11 स्वर्ण के अलावा हांगकांग ने चार रजत और तीन कांस्य पदक आए हैं।

इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइकिलिंग वेलोड्रोम ने भारत ने अंतिम दिन दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।

भारत के लिए टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली देबोराह ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।

उन्होंने शुक्रवार को अपनी अंतिम फर्राटा दौड़ के पहले दौर में 12.576 सेकेंड और दूसरे दौर में 12.493 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

हांगकांग की झाउजुआन ने इस स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहले दौर में 12.820 सेकेंड और दूसरे दौर में 12.734 का समय निकाला।

तीसरे स्थान पर मलेशिया की फारिना शावाटी रहीं। उन्होंने पहले और दूसरे दौर में क्रमश: 12.552 और 12.342 सेकेंड का समय निकाला।

महिलाओं की जूनियर फर्राटा दौड़ के फाइनल में भारत ने दो पदक अपने नाम किए। नयना राजेश ने दोनों दौर में 12.658 और 12.865 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता।

वहीं अनु ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहले दौर में 12.764 सेकेंड और दूसरे दौर में 13.178 सेकेंड का समय निकाला।

हांगकांग की होइ वाह ने पहले और दूसरे दौर में क्रमश: 3.644 और 13.300 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला वर्ग की टीम इलीट स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493