रियो डी जनेरियो, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा और ब्राजीलियाई क्लब बोयाविस्टा एससी के बीच हुआ मैत्री मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
एक बयान के अनुसार, यह मैच गुरुवार को सेंट्रो डी फुटेबोल जिको में खेला गया, जो एफसी गोवा के कोच जिको की अकादमी है।
आईएसएल के आगामी तीसरे संस्करण से पहले गोवा का यह ब्राजील में दूसरा अभ्यास मैच था। क्लब इस समय ब्राजील के दौरे पर है।
पहले अभ्यास मैच में उसे बांगु एटलेटिको क्लब के हाथों हार मिली थी।
18 सितंबर को होने वाले तीसरे अभ्यास मैच में एफसी गोवा रियो ब्रांको एसी से भिड़ेगी।
क्लब 25 सितंबर को भारत लौटेगी, और आईएसएल के तीसरे संस्करण की शेष तैयारियां घरेलू माहौल में करेगी। गोवा चार अक्टूबर को आईएसएल के तीसरे संस्करण में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
dharmpath.com dharmpath