मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘जुड़वां’ की सीक्वल ‘जुड़वां-2’ अगले साल 29 को सितंबर को रिलीज होगी। डेविड धवन निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुड़वां’ 1997 में रिलीज हुई थी।
‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई)’ ने आखिरकार फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।
फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए एनजीई ने ट्वीट किया, “अपने कैलेंडर पर तारीख लगा लें। ‘जुड़वां-2’ 29 सितंबर, 2017 में रिलीज हो रही है।”
‘जुड़वां’ फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा मुख्य भूमिका में थे और यह काफी सफल हुई थी। इसके सीक्वल में वरुण धवन को जुड़वां किरदार में देखा जाएगा।
एनजीई ने इस साल दो फिल्मों ‘हाउसफुल-3’ और ‘ढिशूम’ रिलीज की है और वह अब अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की रिलीज की तैयारी कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath