लखनऊ, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। बदली की वजह से उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath