पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक राज्य के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, पूर्णिया का 35.7 डिग्री और भागलपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 25.60 और पूर्णिया में 35.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath