स्टेट पोस्ट ब्यूरो की ओर से जारी एक ऑनलाइन बयान के अनुसार, चीन के एक्सप्रेस डिलिवरी कारोबार का राजस्व साल के पहले आठ माह में 234.36 अरब युआन (35.5 करोड़ डॉलर) हो गया है, जो सालाना अधार पर 43 प्रतिशत अधिक है।
ब्यूरो के अनुसार, इस अवधि के दौरान 18.27 अरब डिलिवरी हुई, जो सालाना आधार पर 55 प्रतिशत अधिक है।
धीमी अर्थव्यवस्था के बावजूद एक्सप्रेस डिलिवरी सेवा क्षेत्र में ठीक उसी तरह तेजी से विकास हुआ है, जैसे कि ऑनलाइन खरीददारी का चलन बढ़ा है।
स्टेट काउंसिल ने पिछले साल अक्टूबर में एक नीति दस्तावेज में कहा था कि एक्सप्रेस डिलिवरी उद्योग का लक्ष्य साल 2020 तक सालाना 800 अरब युआन राजस्व हासिल करना होगा।
dharmpath.com dharmpath