हैदराबाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार को इंजीनियरिंग के पांच विद्यार्थी एक झील में डूब गए।
हैदराबाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार को इंजीनियरिंग के पांच विद्यार्थी एक झील में डूब गए।
घटना वारंगल शहर के बाहरी इलाके में धर्मसागर झील की है, जहां ये विद्यार्थी घूमने गए थे।
बचाव कर्मियों ने पी. श्रव्या रेड्डी, (19), विनूतना (18), के. शिवासांई (19) और पी. शिवासांई कृष्णा (20) के शव बरामद कर लिए हैं। सागर (19) के शव की तलाश जारी है।
पांचों विद्यार्थी वारंगल के वागदेवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बी. टेक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी थे।
हादसे में बची एक अन्य छात्रा रम्या प्रत्यूषा ने पुलिस को बताया कि वे झील के किनारे खड़े थे, तभी उनमें से एक फिसल कर झील में गिर गया। अन्य विद्यार्थी उसे बचाने के लिए झील में उतरे थे।
प्रत्यूषा को एक अन्य विद्यार्थी ने बचा लिया था।
dharmpath.com dharmpath