धर्मस्थलों के विकास के लिए कंपनी बनाएगा सऊदी अरब

सरकार इस कंपनी का संचालन करेगी और इसके लिए अनुमति हज सत्र की सफलता के कुछ दिनों बाद ही दे दी गई थी।

इस कंपनी का काम बिजली, पानी, एयर कंडीशनिंग और शुद्धता सहित कई अन्य चीजों तथा सेवाओं की दक्षता बढ़ाने का होगा। यह पैदल चलने वालों और वाहनों के लिए मार्गों का विभाजन करने का काम करेगी।

धन जुटाने के लिए यह कंपनी धर्मस्थलों में निवेश भी करेगी, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। स्थानीय लोगों के लिए यह कंपनी हजारों नौकरियों के अवसर भी उपलब्ध करवाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493