लीवरपूल ने चेल्सी को 2-1 से हराया

लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। ऊर्जा से लबरेज लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक मुकाबले में चेल्सी को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से मात दे दी।

स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले ने मेजबान टीम की कमियों को भी उजागर किया।

लीवरपूल ने 18वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त ले ली थी। डिफेंडर डेजान लोवेरेन ने फिलिपे कोटिन्हो के पास को गोलपोस्ट में डाल लीवरपूल के लिए अपना पहला प्रीमियर लीग गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

मेहमान टीम के कप्तान जोर्डन हेंडर्सन ने 36वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर चेल्सी की परेशानी को और बढ़ा दिया।

मध्यांतर के बाद चेल्सी ने अपने खेल में सुधार किया। 61वें मिनट में उसे इसका फायदा भी हुआ। डिएगो कोस्टा ने नेमानजा मैटिक की मदद से अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। उनके पास एक मिनट बाद बराबरी करने का मौका भी था, लेकिन वह गेंद को सीधे गोलकीपर सिमोन मिगनोलेट के हाथों में खेल बैठे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493