भोपाल -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भोपाल स्थित एम्स में छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान नाराज छात्रों ने जेपी नड्डा पर स्याही फेंकी. वहीं, मंत्री के काफिले से टकराकर एक छात्रा घायल हो गई.
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के एम्स पहुंचते ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था. छात्रों ने एम्स में निर्माण कार्य में देरी और फैकल्टी की कमी के चलते जमकर नारेबाजी की.
केंद्रीय मंत्री ने फैकल्टी के साथ मीटिंग करने के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कीं. इसके बाद मंत्री जैसे ही अपने वाहन की तरफ बढ़ने लगे छात्रों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान एक छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी.
मंत्री पर स्याही फेंकने की घटना के बाद एम्स परिसर में हडकंप मच गया. मंत्री तुरंत गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.
वहीं, मंत्री को रोकने की कोशिश में एक छात्रा उनकी गाड़ी से टकरा गई, जिसे इलाज के लिए एम्स में ही भर्ती किया गया है.
dharmpath.com dharmpath