कृषि विभाग के उपसंचालक नरहरि दास ने बताया कि इस बार फसल कटाई के समय टेक्नोलॉजी का प्रयोग होगा, एआरईओ एवं पटवारी अपने स्मार्ट फोन में एक मोबाइल एप डाउनलोड करेंगे, मोबाइल एप मौके का अक्षांश और देशांतर कैच कर लेगा, साथ ही फोटो भी कैप्चर कर लेगा। इससे आनावरी रिपोर्ट मंगवाने की जटिल प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी, स्थानीय अमले को मोबाइल एप को कुछ जरूरी सूचनाएं फीड करनी होंगी और पांच मिनट में ही पूरा काम समाप्त हो जाएगा।
डिप्टी कलेक्टर टी.आर. अजापाल ने बताया कि स्मार्ट फोन की वजह से आनावरी रिपोर्ट मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। इससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर होने वाले भुगतान में भी शीघ्रता हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 37 पैसे से कम आनावरी होने पर किसानों को राहत प्रदान की जाती है।
dharmpath.com dharmpath