राप्तीसागर एक्सप्रेस में रहा अंधेरा, यात्रियांे ने किया हंगामा

गोरखपुर से चलकर ट्रेन 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस झांसी आ रही थी। ट्रेन जब कानपुर से झांसी के बीच चल रही थी, इसी दौरान रास्ते में अचानक कोच एस-9 के पंखे और लाइट ने काम करना बंद कर दिया। कई बार इसकी सूचना कोच टीटी को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ट्रेन जब झांसी पहुंची और जैसे ही ट्रेन अपने गंतत्व के लिए रवाना हुई और कोच की लाइट व पंखों को नहीं सुधारा गया तो यात्रियों का आक्रोश सातवें आसमान चढ़ गया। उन्होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन को बढ़ने से पहले ही रोक दिया। इसके बाद कोच की लाइट व पंखों को सुधारने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी जैसे ही झांसी जीआरपी व आरपीएफ को हुई तो उन्होंने प्लेटफार्म पर पहुंचकर मामले की जानकारी कर आक्रोशित यात्रियों को शांत कराया। इसके बाद कोच की लाइट और पंखों को सुधारकर ट्रेन को लगभग आधा घंटे बाद रवाना किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493