कोलकाता, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार खराब तरीके से ऑटो चलाने वालों के खिलाफ एक वाहन नीति लागू करेगी। ऐसा बेतरीके ऑटो चलाने की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए किया जाएगा। हाल में 20 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई थी, जिसके बाद वाहन नीति लागू करने का फैसला लिया गया।
एक दिन पहले राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को भी एक ऑटो चालक ने एक दिन पहले परेशान किया था।
बंगाल के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से यहां कहा कि बहुत सारे अवैध वाहन शहर में चल रहे हैं। हम लोगों ने एक कार्यबल गठित किया है। कोलकाता और बिद्यानगर के पुलिस आयुक्तों से विचार- विमर्श करके कानून के मुताबिक एक वाहन नीति बनाएंगे।
जयपुरिया कॉलेज की बी. कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा को सरकारी मेडिकल कॉलेज आर. जी. कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को गौरीबाड़ी चौराहे पर दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक नियंत्रण खोकर बस में धक्का मार दिया, जिस कारण यह दुर्घटना हुई।
चालक और तीन अन्य यात्री भी घायल हो गए थे, जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath