कश्मीर में सेना मुख्यालय पर आतंकवादी हमला

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में स्थित सेना ब्रिगेड के मुख्यालय पर रविवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में स्थित सेना ब्रिगेड के मुख्यालय पर रविवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह हमला 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर सुबह 5.30 बजे के आसपास हुआ।

हालांकि, अभी आतंकवादियों की संख्या और उनकी पहचान उजागर नहीं हो पाई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने शिविर के अंदर प्रवेश किया। अभी भी गोलीबारी और विस्फोट जारी है।”

यह ब्रिगेड मुख्यालय उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में है।

अधिकारी ने बताया, “यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन आतंकवादियों ने पाकिस्तान सीमा की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की या फिर यह हमला यहीं पर संचालित किसी आतंकवादी संगठन का है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493