जम्मू एवं कश्मीर में सैन्य शिविर पर हमला, 2 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में सेना के शिविर पर रविवार सुबह हुए आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, फिदायीन (आत्मघाती) हमलावरों ने सुबह 5.30 बजे हमला किया, जिसके बाद से परिसर के अंदर गोलीबारी अब भी जारी है।

इस दौरान घायल हुए सैनिकों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित सेना के आधार अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, “आतंकवादियों ने आज (रविवार) सुबह एक इन्फैंट्री बटालियन के पिछले आधार शिविर में हमला किया, न कि उरी स्थित 12 ब्रिगेड के मुख्यालय में, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493