बंगाल की खाड़ी से 2 पर्यटकों के शव निकाले गए

कोलकाता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। समुद्र में डूबे तीन पर्यटकों में अन्य दो के शव रविवार को निकाल लिए गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

तीनों पर्यटक शनिवार को मिदनापुर जिले के तटीय इलाके में स्नान करने के दौरान समुद्र में डूब गए थे।

भारतीय तटरक्षक ने शनिवार को ही एक पर्यटक सुमंत्रा बनर्जी (32) का शव निकाल लिया था। वह कोलकाता में न्यू टाउन के रहने वाले थे। शेष अन्य दो पर्यटकों के शव पुलिस ने समुद्र से निकाले हैं। दोनों 20 से 30 साल की उम्र के थे।

तटीय पुलिस के बचाव दल ने रविवार सुबह करीब सात बजे दोनों शव समुद्र से निकाले।

ये कोलकाता स्थित एक प्रमुख आईटी कंपनी के कर्मचारी थे और मंदरमानी के दौरे पर आई टीम के सदस्य थे।

मंदरमानी तटीय पुलिस के उपनिरीक्षक पार्था बिस्वास ने कहा, “पुलिस शनिवार से मंदरमानी के समुद्र तट की लगातार निगरानी कर रही है और उच्च ज्वार या मौसम खराब होने की स्थिति में पर्यटकों को सूचना देने के लिए बार-बार घोषणा की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493