जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने जीते 3 स्वर्ण पदक

गाबाला (अजरबेजान), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा आयोजित जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के पहले दिन रविवार को भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते।

भारत के लिए शुभंकर प्रमाणिक, संभाजी पाटिल ने जहां दो स्वर्ण पदक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हासिल किए, वहीं एक स्वर्ण पदक टीम स्पर्धा में मिला।

बंगाल के निवासी प्रमाणिक ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के 20 शॉट के फाइनल राउंड में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 205.5 अंक हासिल किए।

स्पर्धा का रजत पदक चेक गणराज्य के फिलिप नेपेजचाल (205.2) ने ,जबकि कांस्य पदक रोमानिया के ड्रैगोमीर आयोरडैश ने जीते।

वहीं शुभंकर ने फतेह सिंह ढिल्लन और अजय नितीश के साथ इसी स्पर्धा के टीम प्रतियोगिता में भारत को रजत पदक भी दिलाया।

संभाजी ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 562 का स्कोर हासिल करते हुए आस्ट्रेलिया के सर्जेई एवग्लेव्स्की को आसानी से मात दी और स्वर्ण पदक हासिल किया। आस्ट्रेलिया के ही जेम्स ऐशमोर को स्पर्धा का कांस्य पदक मिला।

संभाजी ने इसके बाद इसी स्पर्धा के टीम प्रतियोगिता में गुरमीत सिंह और रितुराज सिंह के साथ भारत को दिन का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया, जिसकी बदौलत भारत पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

इसके अलावा भारत ने टीम राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक और दो कांस्य पदक भी जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493