आईपीएल के प्रसारण अधिकार के लिए बीसीसीआई ने मंगाईं निविदाएं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वैश्विक प्रसारण अधिकार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम आईपीएल के वैश्विक मीडिया अधिकारों (टीवी एवं डिजिटल) के लिए निविदा प्रक्रिया की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।”

इस समय आईपीएल मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएनआई) के पास है, जो 2017 में समाप्त होगी।

बीसीसीआई को वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लोढ़ा समिति सिफारिशों पर अमल करते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के मीडिया प्रसारण अधिकारों के लिए खुली निविदा प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

वल्र्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) ने 2008 में 91.8 करोड़ डॉलर में 10 साल के लिए आईपीएल के प्रसारण अधिकारों को खरीदा था।

इसके बाद डब्ल्यूएसजी ने मल्टी स्क्रीन प्राइवेट लिमिटेड (एमएसएम) के साथ एक व्यापारिक समझौता किया, जिससे आईपीएल मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी चैनल के पास चला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493