चलती ट्रेन में महिला से सामूहिेक दुष्कर्म, नीचे फेंका, हालत गंभीर

पीड़ित महिला रविवार सुबह मऊ के सरायलखंसी के काझा खुर्द के पास बेहोशी की हालात में मिली। ट्रेन से नीचे फेंके जाने के कारण महिला का एक पैर कट गया है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दुष्कर्मियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला गाजीपुर के औड़िहार के एक गांव में स्थित अपने मायके से अकेले ही तमसा पैसेंजर ट्रेन से अपनी ससुराल जौनपुर के शाहगंज जा रही थी। महिला जहां बैठी थी, उस डिब्बे में अन्य यात्री भी थे। कुछ सो रहे थे और कुछ दूर बैठे थे।

रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक महिला के पास आकर बैठे और कुछ देर बाद उसका मुंह दबा दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

महिला सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द के पास बेहोश पड़ी देखी गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493