न्यूयॉर्क, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए।
वह इस दौरान मुख्य वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर पाकिस्तान की स्थिति स्पष्ट करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जालील अब्बास जिलानी और पाकिस्तानी दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नवाज का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नवाज के प्रतिनिधिमंडल में विदेशी मामलों पर उनके विशेष सहायक तारीक फातेमी भी शामिल हैं।
इससे पहले, विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि इस यात्रा के दौरान शरीफ की कार्यक्रम सूची काफी व्यस्त रहेगी। वह इस दौरान 21 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उनकी कई अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात होगी।
उन्होंने कहा कि शरीफ विशेष रूप से जम्मू एवं कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath