छग : घोटिया में भी 300 लोग आईफ्लू की चपेट में

ग्राम घोटिया में फिर आंखों के संक्रमण की शिकायत मिलते ही बालोद से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं रायपुर से भी डॉक्टरों को रवाना किया गया।

रविवार रात ग्राम घोटिया में विश्वकर्मा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सुबह तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कहा जा रहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तेज रोशनी वाले हैलोजन बल्ब लगाए गए थे। हो सकता है इसके कारण कीड़े-मकीड़े उड़ते रहे और लोगों की आंखों में परेशानी हुई।

सीएमओ के अनुसार, ग्राम घोटिया में सरकारी अस्पताल में शिविर लगाकर प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है। अभी तक साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों की आंखों में दिक्कतें आई हैं। वे स्वयं डॉक्टरों के साथ जांच में लगे हैं।

राज्य कार्यक्रम अधिकारी (अंधत्व) डॉ. सुभाष मिश्रा भी डॉक्टरों की टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं। डॉ. मिश्रा का कहना है कि दो पहले ग्राम बिरेतरा की तरह मामला बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि बालोद जिले के ग्राम बिरेझर में शुक्रवार रात एक स्थानीय समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 405 लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया था। गांव में चले एक समारोह में शिरकत करने के बाद कई ग्रामीणों की आंखों में लालिमा के साथ पानी आने की शिकायत हुई। वहां 15 साल के आयु वर्ग के 160 बच्चों सहित 141 पुरुषों और 104 महिलाओं का इलाज किया गया है। कुल 405 लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493