उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22़1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23़1 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493