अमेरिका का विनवुड जीका संक्रमण मुक्त घोषित

वाशिंगटन, 20 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका में स्थानीय स्तर पर संचारित जीका के पहले मामले में मियामी स्थित विनवुड को जीका संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है।

वाशिंगटन, 20 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका में स्थानीय स्तर पर संचारित जीका के पहले मामले में मियामी स्थित विनवुड को जीका संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने सोमवार की इसकी घोषणा की लेकिन संघीय स्वास्थ्य अधिकारी लगातार गर्भवती महिलाओं और उनके साथियों को जीका प्रभावित क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दे रहे हैं।

समूचे विनवुड क्षेत्र में 45 दिनों के भीतर सक्रिय जीका संचरण के कोई सबूत न मिलने पर स्कॉट ने यह घोषणा की है।

फ्लोरिडा में व्यवसायों को समर्थन करने के लिए 30 सितंबर को डाइन आउट विनवुड समारोह का आयोजन होने जा रहा है। स्कॉट ने बताया कि वह इस आयोजन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, “अब हमारा विनवुड पूरी तरह से खतरे से बाहर है। हम सभी को मिलकर इस अविश्वसनीय फ्लोरिडा समुदाय को पूरी तरह से उबरने में मदद करनी चाहिए। मैं सभी को विनवुड की यात्रा करने और अपने साथ कई महान स्थानीय रेस्तरां और व्यवसायों में शामिल होने के लिए के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493