दिल्ली : एकतरफा प्रेमी ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या की

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। एकतरफा प्रेम की सनक में एक व्यक्ति ने एक 21 वर्षीय युवती को पूरी भीड़ के सामने 22 बार चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की निवासी करुणा के रूप में की गई है। वह नोवेल रीचेज स्कूल की शिक्षिका थीं।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मधुर वर्मा ने बताया, “आरोपी सुरेंद्र सिंह (34) ने युवती को बुराड़ी इलाके में सुबह नौ बजे सबके सामने चाकू मार दिया। युवती की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।”

अधिकारी ने कहा, “बाद में लोगों ने उसका पीछा किया, उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।”

अधिकारी ने कहा, “आरोपी युवती को करीब एक साल से परेशान कर रहा था। परिवार ने चार-पांच महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था।”

पुलिस ने बताया कि करुणा को आईएसबीटी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, “युवती के शरीर पर चाकू के 22 जख्म थे।”

पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र एक दुकान चलाता है और उसका तलाक का केस चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493