नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और रविवार को उड़ी में सीमा पार से हुए आतंकवादी हमले की ‘कड़ी निंदा’ की। गनी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति गनी ने सीमा पार से हुए आतंकवादी हमले की ‘कड़ी निंदा’ की और आतंकवाद के खतरे को दूर करने में भारत के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई।”
बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति गनी ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।”
बयान के मुताबिक, मोदी ने अफगानिस्तान के समर्थन के लिए गनी को धन्यवाद दिया।
गनी पिछले सप्ताह दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने मोदी के साथ वार्ता की थी।
dharmpath.com dharmpath