पुणे, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम एफसी पुणे सिटी ने लीग के आगामी तीसरे संस्करण के लिए स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी जिसस टाटो के साथ करार किया है।
फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।
टाटो ने कहा है कि वह अब तक स्पेन में खेलते हुए बहुत सहज रहे हैं, लेकिन अब वह अपने इस सुविधा क्षेत्र से बाहर निकल कर फुटबाल खेलने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अपने करियर में नए पड़ाव पर हूं। करियर में अधिकतर समय स्पेन में फुटबाल खेलने के बाद नई जगह, नई संस्कृति और अलग खिलाड़ियों के साथ खेलना मेरे लिए चुनौती होगा। मुझे उम्मीद है कि यहां से मैं एक बेहतर खिलाड़ी बनूंगा।”
क्लब के कोच एंटोनियो हबास अपने देश के एक और खिलाड़ी के आने से खुश हैं।
उन्होंने कहा, “टाटो ठोस नीति पर काम करने वाले खिलाड़ी हैं। वह शानदार टीम भावना रखने वाले खिलाड़ी भी हैं।”
dharmpath.com dharmpath