तेहरान, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कार्प्स (आईआरजीसी) ने सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में ‘दो पाकिस्तानी आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि आईआरजीसी बलों ने सरावन काउंटी के कालेघन क्षेत्र में अपने अभियान में आतंकवादियो की पहचान करने और दो ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों पाकिस्तान से सीमा पार कर ईरान पहुंचे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास से विस्फोटक और कुछ गोला बारूद बरामद हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath