उप्र : वज्रपात से 65 बकरियां मरीं, 12 चरवाहे भी झुलसे

जानकारी के मुताबिक, बीते रोज अचानक मौसम ने करवट बदला और देखते ही देखते गरज के साथ बारिश होने लगी। बताते हैं कि बृजेश निषाद (34) निवासी मेरापुर संगम स्थित खेत में काम कर रहा था तभी बारिश से बचने के लिए जैसे ही वह पेड़ के नीचे आया तो आसमानी बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाइयों में मझला था, जिसके तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि क्षेत्र के पचखुरा गांव में दो चरवाहे बकरियां चरा रहे थे तभी जोरदार बारिश होने लगी। चरवाहों ने बकरियों को हांककर खेत के किनारे बबूल के पेड़ के नीचे कर दिया तभी आसमानी बिजली गिर गई, जिससे 65 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दोनों चरवाहे झुलस गए। घायल चरवाहों का इलाज नजदीक के अस्पताल में कराया जा रहा है। वज्रपात कारण गांव में कई मकानों में गड्ढे भी हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493