अमर सिंह समाजवादी पार्टी के महामंत्री नियुक्त

सपा मुखिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को पार्टी का महामंत्री बना दिया है। नई दिल्ली से मुलायम की ओर से अमर सिंह को भेजे गए हस्तलिखित फैक्स में सपा प्रमुख यादव ने कहा, “आप को (अमर सिंह) समाजवादी पार्टी का महामंत्री नियुक्त किया जाता है।”

साथ ही मुलायम ने आशा जताई कि अमर सिंह आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में और पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हाल में सपा में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे (मुख्यमंत्री) अखिलेश यादव की लड़ाई में अखिलेश ने अमर सिंह का नाम लिए बगैर बाहरी व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा था कि बाहरी लोग दखल दे रहे हैं। वहीं पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने भी अमर सिंह को बाहरी बताया था। इन सबके बाद भी सपा मुखिया ने दिल के करीब रहे अमर सिंह को महामंत्री बना पार्टी में अहमियत दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493