याया टूरे ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया

मैनचेस्टर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर याया टूरे ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया।

आइवरी कोस्ट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी टूरे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कर संन्यास की घोषणा की।

टूरे ने अपने बयान में लिखा है, “इस पत्र को लिखना मेरे जीवन के सबसे मुश्किल मुकाबलों में से रहा। उच्च स्तर पर 14 साल तक खेलने के बाद मैं आश्वस्त हूं कि विदा लेने का यह सही समय है।”

उन्होंने कहा, “सही बात यह है कि मैं 33 साल का हो चुका हूं। अभ्यास या ज्यादा मैच खेलना मेरे इस फैसले का कारण नहीं है।”

टूरे ने अपने देश के लिए 102 मैच खेले हैं और 19 गोल किए हैं। चार बार अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का खिताब जीत चुके टूरे ने 2015 में अपनी कप्तानी में आइवरी कोस्ट को अफ्रीकन नेशंस कप खिताब दिलाया।

उन्होंने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में पदार्पण किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493