गृह सचिव ने राजनाथ को कश्मीर के हालात से अवगत कराया

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। गृह सचिव राजीव महर्षि ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली।

उड़ी में सैन्य शिविर पर हमले के एक दिन बाद महर्षि ने मंगलवार को राज्य का दौरा किया था। उन्होंने कश्मीर घाटी के साथ-साथ सीमावर्ती इलाके की स्थिति के बारे में अपना आकलन दिया। हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे।

सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में महर्षि ने राज्यपाल एन.एन.वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नागरिक, पुलिस तथा खुफिया अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493