एमएस धोनी का गीत हुआ जारी

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी’ के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का एक गीत जारी किया। इस गीत के बोल ‘हर गली में धोनी है’।

यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की यात्रा पर आधारित है। इसका गीत रोचक कोहली द्वारा रचित है।

बयान के मुताबिक, वीडियो में हर क्षेत्र से बच्चों को क्रिकेट का बल्ला थामे दिखाया गया है। इसकी शूटिंग कुल 16 भारतीय शहरों में फैले 104 स्थानों पर हुई।

बयान के मुताबिक, फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने निर्देशक नीरज पांडे और मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उपस्थिति में यह गीत जारी किया।

गीत के बारे में फॉक्स स्टार स्टूडियोज, मुख्य विपणन अधिकारी शिखा कपूर ने कहा, “‘हर गली में धोनी है’ साहसी सपना देखने वालों के लिए है।”

धोनी पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के की कहानी है, जो मशहूर क्रिकेटर बनता है।

‘एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493