इजरायली सुरक्षा बलों ने फिलिस्तीनी लड़की को गोली मारी

लड़की की स्थिति को लेकर परस्पर विरोधी रिपोर्ट आ रही हैं। स्थानीय मीडिया ने लड़की हालत गंभीर बताई है।

जांच चौकी को संचालित करने वाले सुरक्षा मंत्रालय के एक नोटिस के मुताबिक, लड़की एलियाहू चेकप्वाइंट के पास चहलकदमी कर रही थी जो कलकिलया शहर के पास वाहनों की एक क्रासिंग है।

मंत्रालय ने बताया, “सुरक्षा कर्मियों ने लड़की को रुकने के लिए कहा और हवा में चेतावनी के लिए गोलियां भी चलाईं। लड़की ने अपने हाथ अपने कपड़ों में छुपा लिए थे और वह लगातार चलती जा रही थी, उसे रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने उसके पैर में गोली मार दी।”

इस घटना के एक दिन पहले भी इजरायली सुरक्षा बलों ने हेब्रोन के पास सैनिकों कथित रूप से चाकू से हमला करने पर एक 16 वर्षीय फिलीस्तीनी किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493