उद्योगों के लिए बुनियादी ढांचे पर व्यापक खर्च : मंत्री

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन का कहना है कि सरकार बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर खर्च कर उद्योगों के लिए राह आसान करने का प्रयास कर रही है।

इनवेस्ट नार्थ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग और सरकार के बीच परस्पर सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियामक गुणवत्ता में सुधार होगा लेकिन प्रायिकता और तीव्रता में नहीं।

मंत्री सीतारमन ने कहा कि व्यापार की आसानी के विचार पर लगभग 12 राज्यों की स्थिति 75 प्रतिशत से ज्यादा की संतुष्टि की है जो एक स्वागत योग्य कदम है।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के उत्तरी राज्यों में निवेश के माहौल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493