कर्नाटक विधान परिषद में तमिलनाडु को पानी नहीं देने का प्रस्ताव पारित

बेंगलुरू, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक विधान परिषद ने शुक्रवार को कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव एकमत से पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि राज्य में पेयजल के लिए पानी की आवश्यकता है।

सर्वोच्च न्यायालय के 20 सितम्बर के आदेश के असर पर चर्चा के लिए विधान परिषद के एक विशेष सत्र में यह प्रस्ताव पारित किया गया। शीर्ष न्यायालय ने कर्नाटक से 27 सितम्बर तक तमिलनाडु को प्रतिदिन 6,000 क्यूसेक पानी देने को कहा था।

इस मुद्दे पर चर्चा के बाद विधान परिषद ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया, जिसके मुताबिक बांधों का पानी राज्य में पेयजल के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा और पानी तमिलनाडु को नहीं दिया जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493