नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को 315 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि गंगा कार्य योजना के कार्यान्वयन के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जारी की गई है।
इस धनराशि को गंगा किनारे शौचालयों का निर्माण करने पर खर्चा जाएगा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान भी जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को 263 करोड़ रुपये जारी किए थे। अब तक इस योजना के तहत 14,500 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath