गाजियाबाद में 8वीं की छात्रा स्कूल से लापता

गाजियाबाद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जेकेजी पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा शुक्रवार को स्कूल से अचानक लापता हो गई।

इस संबंध में पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

लापता हुई लड़की के पिता अशोक झा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से साफ जाहिर हो रहा है कि उनकी बेटी ने सुबह साढ़े सात बजे स्कूल में प्रवेश किया था, लेकिन एक घंटे बाद साढ़े आठ बजे उसे स्कूल से बाहर जाते देखा गया था।

झा ने जब पूछा कि स्कूल के सुरक्षा गाडरें ने कक्षाएं शुरू होने के तुरंत बाद लड़की को स्कूल से बाहर जाने क्यों दिया?

गुस्साए पिता ने पुलिस पर इस मामले को गंभीर रूप से न लेने का आरोप लगाया है। झा का कहना है कि नंदग्राम में पुलिस चौकी के प्रभारी ने उन्हें स्वयं ही उनकी बेटी को ढूंढने के लिए कहा।

साथ ही यह भी कहा कि बेटी के मिलने के बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दें, ताकि इस मामले को बंद किया जा सके।

गाजियाबाद पुलिस के अधीक्षक मनीष मिश्रा ने कहा, “हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493