उप्र : मेरठ में 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू

जिलाधिकारी बी.चंद्रकला ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती, गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों का सिलसिला 31 अक्टूबर तक चलेगा। मेरठ की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एहतियातन ये कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न आयोग और विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित प्रतियोगी और वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर यह निर्णय लिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493