हैदराबाद, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा के कारण रेल पटरियां क्षतिग्रस्त होने से हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच रेल सेवा लगातार तीसरे दिन ठप रही।
गुंटूर खंड पर सत्तेनापल्ली और पिडुगुरेला के बीच रेल पटरी टूटने के कारण दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने 17 रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं और 24 अन्य रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए हैं।
एसीआर ने लंबी दूरी की जिन रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए हैं, उनमें कामाख्या-यशवंतपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-सिकंदराबाद-फलकनुमा एक्सप्रेस, श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-हावड़ा एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-हैदराबाद सबरी एक्सप्रेस अप और डाउन, सिकंदराबाद-गंटूर इंटरसिटी एक्सप्रेस, नारसापुर-हैदराबाद एक्सप्रेस, तिरुपति-सिकंदराबाद पद्मावती एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद जन्मभूमि एक्सप्रेस, हैदराबाद-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-भुवनेश्वर विशाखा एक्सप्रेस और सिकंदराबाद-तिरुपति नारायणाद्रि एक्सप्रेस शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath