विवाहेतर संबंध को लेकर दंपति ने खुदकुशी की कोशिश की, पति की मौत

गाजियाबाद, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। एक दंपति ने शनिवार को यहां खुदकुशी की कोशिश की, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

पत्नी के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर दोनों के बीच झगड़ा के बाद यह घटना हुई।

पुलिस ने पुष्टि कि कविनगर थाना के अन्तर्गत विवेकानंद नगर कॉलोनी में यह घटना हुई है।

पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ जिले के दादो गांव निवासी और ग्राम प्रधान सुधीर यादव अपनी पत्नी नीतू और तीन बच्चों के साथ विवेकानंद नगर कॉलोनी में रह रहे थे।

बच्चों ने पुलिस से कहा कि शनिवार की सुबह उनके पिता नीतू पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगा रहे थे और वह खुद पर ‘गलत आरोप’ लगाए जाने से रो रही थीं। इसके बाद सुधीर ने जहर खा लिया। पति के जहर खाने के बाद नीतू ने पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली।

बच्चों ने पुलिस को बुलाया जो दंपति को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीतू की हालत गंभीर बताई जाती है।

सर्किल ऑफिसर-2 मनीष मिश्रा ने बताया, “हमें एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुधीर ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध के कारण आत्महत्या कर रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493