‘ब्रांड यूएसए’ के भारत मिशन के सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिनिधियों ने मौजूदगी दर्ज की

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)।’ब्रांड यूएसए’ का 18 से 23 सितंबर तक यात्रा व्यवसाय के लिए आयोजित पांचवां वार्षिक भारत मिशन बेहद सफल रहा।

तीन भारतीय मैट्रो शहरों मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली यात्रा के इस मिशन को भारतीय यात्रा उद्योग के पेशवरों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में 37 अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल रहा।

मिशन की शुरुआत 18 सितंबर को मुंबई के पीवीआर सिनेमाघरों में, भारतीय फिल्म उद्योग के सदस्यों, मीडिया और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों सहित चुनिंदा सम्मानीय दर्शकों के समक्ष की गई। इसकी शुरुआत अमेरिका की प्रतिष्ठित फिल्म ‘अमेरिका वाइल्ड : नेशनल पार्क्‍स एडवेंचर’ के लांच के साथ हुई।

यह फिल्म 2016 में अमेरिका में नेशनल पार्क सेवा के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है।

इस मिशन ने गंतव्य और उत्पाद संबंधित जानकारी, व्यावसायिक सहयोग और यात्रा बुकिंग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ अमेरिकी आपूर्तिकर्ताओं को अवसर दिए हैं। आमंत्रित लोगों में भारतीय यात्रा व्यवसाय के मुख्य भागीदार, एयरलाइन प्रतिनिधि, अतिथि सेवा प्रतिनिधि और टूर ऑपरेटर शामिल थे।

‘ब्रांड यूएसए’ के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टोफर एल. थॉमसन ने बताया, “अमेरिका में जैसे-जैसे भारतीय यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में एक स्रोत बाजार के रूप में बहुत ज्यादा अवसर हैं। 2015 में 11 लाख से अधिक भारतीयों ने अमेरिका की यात्रा की जो 2014 की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। अमेरिका में 2021 तक 10 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों का स्वागत करने के हमारे लक्ष्य में भारत का निश्चित रूप से मुख्य योगदान होगा।”

‘ब्रांड यूएसए’ (भारत) के प्रबंध निदेशक शीमा वोहरा ने बताया, “भारत में ब्रांड यूएसए के प्रभावी उपभोक्ता मार्केटिंग, सहकारी व्यवसाय और पीआर से युक्त यात्रा व्यवसाय की मजबूत प्रगति इस बाजार में नए विकास और भागीदारियां सुनिश्चित करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493