कोलकाता, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां एक कैब चालक को एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
हावड़ा जिले में महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उबर कैब चालक गौरव साहा ने गुरुवार को कैब के अंदर कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट की और उसका यौन उत्पीड़न किया।
अधिकारी ने कहा, “युवती और आरोपी फेसबुक के माध्यम से मिले और वे रिश्ते में थे। उनके रिश्ते तब खराब हुए, जब गौरव ने शादी का वादा कर उसे धोखा दिया।”
युवती ने हावड़ा महिला पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
अधिकारी ने कहा, “आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath