कोझीकोड, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उस वक्त गर्व का अनुभव होता है, जब वह खाड़ी देशों में केरल के प्रवासियों की प्रशंसा सुनते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां बैठक के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “जब भी मुझे खाड़ी देशों में जाने का मौका मिलता है, वहां के नेताओं से मेरी आधिकारिक बातचीत के अलावा, मैं उनसे कहता हूं कि वे मेरी मुलाकात वहां रहनेवाले भारतीय लोगों से कराएं और खासतौर से केरल के लोगों से। मुझे गर्व महसूस होता है जब मैं केरल के लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा सुनता हूं।”
मोदी ने यह भी कहा कि केरल ईश्वर का अपना देश है और यह महान संतों की भूमि है। इस जगह की शुद्ध और प्रतीत होने की धारणा है।
मोदी ने कहा, “यह भक्ति और अध्यात्म इन भूमि की वजह से नहीं बल्कि यहां के लोगों, संतों और संस्कृति के कारण है। केरल के लोगों को देश और दुनिया में सम्मान के साथ देखा जाता है।”
dharmpath.com dharmpath