नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। धातुओं पर किए गए कई सालों के गहन शोध और परिक्षण के बाद ल्यूमिनेक्स यूनो नामक नए मेटल का निर्माण किया गया है। नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए निर्मित इस नए मेटल को शनिवार को यहां लांच किया गया।
ल्यूमिनेक्स यूनो को लॉन्च करनेवाली कपंनी को ‘लीडिंग ज्वेलर्स ऑफ द वल्र्ड’ का दर्जा हासिल है और उसके पास एशियाई उपमहाद्वीप और अमेरिका में ‘ल्यूमिनेक्स यूनो’ के मार्केटिंग, ट्रेडिंग और डिस्ट्रिब्यूशन अधिकार हैं। ‘प्रिसेंस ज्वेलरी’ के नाम से जाने जानेवाले ल्यूमिनेक्स यूनो के ज्वेलरी कलेक्शन को यूबीएम द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित जेम्स एवं ज्वेलरी कार्यक्रम में लांच किया गया।
ल्यूमिनेक्स यूनो एक प्रीमियम लक्जरी मेटल है, जो सोने, प्लेटिनम, पेलेडियम और चांदी के मिश्रण से बना है और इसमें 95.5% शुद्ध धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा वेडिंग सीजन और त्योहारों की रौनक की झलक पेश करनेवाले ‘ल्यूमिनेक्स यूनो’ के डिजाइन्स में नजर आईं।
एलजेओडब्ल्यू के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल का कहना है, “ल्यूमिनेक्स यूनो एक ऐसा मेटल है, जो ज्यादा चमकदार, ज्यादा तेज और अधिक लचीला है और महंगे धातुओं का बेहतर विक्लप भी है। ये न सिर्फ सोने और प्लेटिनम से कई गुना सस्ता है, बल्कि चांदी से अधिक कीमती भी है।”
dharmpath.com dharmpath