कोझीकोड (केरल), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल एक देश है, जो पूरी दुनिया में आतंकवाद का निर्यात करता है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद से भारत के पड़ोसी भी पीड़ित हैं, जिनमें अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “जब भी दुनिया में कहीं से आतंकवादी घटना की खबर आती है, तो या तो आतंकवादी उस देश (पाकिस्तान) से आते हैं या फिर ओसामा बिन लादेन की तरह उस देश में अपना ठिकाना बनाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath