कोझीकोड (केरल), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को जनसंघ विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक असाधारण विचारक और मानवतावादी बताया।
उन्होंने केरल के कोझीकोड में भाजपा राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन अपने संबोधन में उपाध्याय को संबोधित करते हुए आरएसएस के सदस्य और जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष को असाधारण चिंतक बताया।
उन्होंने कहा कि जब सभी साम्यवाद, पूंजीवाद में व्यस्थ थे तो वह मानवतावाद की विचारधारा लेकर आए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
उपाध्याय एक राजनेता, दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 1967 से लेकर अपनी मृत्यु तक भारतीय जनसंघ से जुड़े रहे।
dharmpath.com dharmpath