कोलंबो विश्व का चौथा सबसे पसंदीदा गंतव्य

कोलंबो, 25 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच विश्व का चौथा सबसे तेजी से बढ़ता पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

कोलंबो, 25 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच विश्व का चौथा सबसे तेजी से बढ़ता पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

2016 मास्टरकार्ड ग्लोबल डेस्टिनेशन्स सिटीस इंडेक्स के मुताबिक, कोलंबो में इस साल विदेशी पर्यटकों के आगमन में 19.57 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिलेगी।

मास्टरकार्ड की नवीनतम सूची में एशिया के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय महत्व को प्रदर्शित करते हुए बताया गया है कि विश्व के 10 सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सात स्थान एशिया महाद्वीप के हैं।

सूची के अनुसार, बैंकॉक दुनिया का सबसे लोकप्रिय गंतव्य है और यहां इस साल 2.1 करोड़ से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने का अनुमान है।

सूची में शीर्ष चार शहरों में ओसाका में इस साल 24.15 प्रतिशत पर्यटकों के अधिक आने की संभावना है। वहीं, चीन के चेंग्दू में 20.14, सऊदी अरब के अबू धाबी में 19.81 प्रतिशत और कोलंबो में 19.57 प्रतिशत पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493