बार्सिलोना, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के कप्तान आंद्रेस इनिएस्ता ने कहा कि वह दिग्गज क्लब के बोर्ड निदेशकों के साथ अपने करार को नवीकरण करने के मामले में एक बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
स्पेन के दिग्गज क्लब के साथ इनिएस्ता का करार 2018 में समाप्त हो जाएगा।
रेडियो चैनल ‘काडेना कोपे’ को दिए अपने बयान में मिडफील्डर ने कहा, “मैं अपने करार को बार्सिलोना के साथ समाप्त करना चाहता हूं। मेरा अनुबंध 2018 तक है। आपको मेरे करार के नवीकरण के लिए क्लब के प्रमुखों से पूछना होगा।”
इनिएस्ता ने कहा कि वह इस बात को समझते हैं कि क्लब का बोर्ड वर्तमान में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेस मेसी के साथ करार में व्यस्त है। उनका करार दो साल में समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह केवल बार्सिलोना के अधिकारियों के साथ अपने करार के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath