कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाएं

चंडीगढ़, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिखों के पवित्र शहर अमृतसर और जालंधर पहुंचने पर काले झंडे दिखाए गए और वापस जाओ के नारे लगाए गए। केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव प्रचार करने यहां गए थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आप के विधायकों के शामिल होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। वे हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर ‘केजरीवाल वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे।

पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता ने अमृतसर में कहा कि आप विधायक महिलाओं के साथ दुष्कर्म में शामिल रहे और ऐसे विधायकों के नेता को पंजाब में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आप दिल्ली में बुरी तरह विफल रही है और यह अब पंजाब को बर्बाद कर देगी।

केजरीवाल जैसे ही अमृतसर में उतरे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने जब केजरीवाल के कार के काफिले को रोकने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें वापस खदेड़ दिया।

दत्ता ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से उन्हें चेहरे पर चोटें आ गईं।

जालंधर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाएं और नारे लगाए।

उनकी तख्तियों पर लिखा था, “दिल्ली को बर्बाद किया.. पंजाब को बर्बाद मत करो।”

इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राज्य में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल पंजाब का अधिक दौरा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493